Home Uncategorized भारत में ऑटो की सवारी करते दिखे अमेरिकी विदेशी मंत्री, एंटनी ब्लिंकन...

भारत में ऑटो की सवारी करते दिखे अमेरिकी विदेशी मंत्री, एंटनी ब्लिंकन का दिखा अलग अंदाज

0
216

भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एक अलग ही अंदाज दिखा है। एंटनी ब्लिंकन भारत में ऑटो की सवारी करते दिखे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में ब्लिंकन और उनके सहयोगी ऑटो में सफर करते दिख रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्विट कर लिखा है कि मुंबई, चेन्नई, कोलकता और हैदराबाद में अपने कर्मचारियों से मिलकर खुशी हुई। मैं उनकी कड़ी मेहनत और दोनों देशों के लोगों के बीच के संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी है।