Home छत्तीसगढ़ दल्लीराजहरा हादसे के बाद हंगामा, मुआवजा और नौकरी की मांग पर बनी...

दल्लीराजहरा हादसे के बाद हंगामा, मुआवजा और नौकरी की मांग पर बनी सहमति

0
5

बालोद। दल्लीराजहरा में Bhilai Steel Plant की सीवरेज लाइन में कार्य के दौरान 10 फीट गहरे गड्ढे में दबने से तीन लोगों की मौत के बाद भारी हंगामा देखने को मिला। मृतकों के परिजनों और नगरवासियों ने पोस्टमार्टम से पहले बीएसपी अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए मुआवजा और नौकरी की मांग की।

घटना के बाद प्रशासन, बीएसपी प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार की ओर से मृतक परिवारों को 5 लाख 50 हजार रुपये की नगद सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा श्रम विभाग और मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में बीएसपी प्रबंधन ने मृतकों के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक ने दल्लीराजहरा के जीएम Mangesh Selkar और एजीएम Ramesh Hedau को निलंबित कर दिया है।

बैठक के दौरान विधायक, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।