spot_img

यूपी: स्‍टाम्‍प पर लिखकर देता हूं-अब नहीं करुंगा अपराध, एनकाउंटर में गोली लगते ही चेन स्‍नैचर ने SSP से लगाने लगा गुहार

Must Read

ACN18.COM उत्तरप्रदेश/‘एक बार मौका दे दीजिए। वादा करता हूं। दिल से दिमाग से। आप मुझे स्‍टाम्‍प पेपर दे दीजिए। लिखित दे देता हूं। दोबारा अपराध नहीं करूंगा। आप माफ कर सकते हैं।’ ये गुहार गोरखपुर में एक चेन स्‍नैचर ने एसएसपी से लगाई। चेन स्‍नैचर को गुरुवार सुबह व्‍ही पार्क के पास हुए एनकाउंटर में गोली लग गई है। गोली लगते हुी वह मौके पर भी माफ कर दो, माफ कर दो की गुहार लगाने लगा था। उसका एक साथी मौके फरार हो गया।

- Advertisement -

पुलिस से गुहार लगाने वाला ये अपराधी वास्‍तव में इतना दुस्‍साहसी है कि गोली लगने से पहले तक वह पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा था। अपराधी का नाम शहजादा है। उसने दो दिन पहले ही गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र में एक लड़की से मोबाइल लूट लिया था। उसी दिन उसने एक महिला से चेन स्‍नैचिंग भी की थी। आज सुबह पुलिस ने शक के आधार पर व्‍ही पार्क के पास उसे ललकारा तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान पुलिस की एक गोली शहजादा को लगी। वह घायल हो गया।

इसी बीच मौका पाकर शहजादा का साथी फरार हो गया। शहजादा के पास से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है। एसएसपी ने शहजादा और उसके साथी बदमाश के साथ एनकाउंटर में शामिल टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

आजम खान सीतापुर जेल से लखनऊ पहुंचे, जल निगम भर्ती घोटाला केस में CBI कोर्ट में हो रही पेशी

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -