Home Astrology ट्रांसपोर्ट नगर रेल्वे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत….

ट्रांसपोर्ट नगर रेल्वे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत….

0
57
Oplus_16908288

 

कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह घटना ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे फाटक के समीप हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा था या फिर कोई अन्य कारण
फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!