Oplus_16908288
इंडस्ट्रियल एरिया के कार्बन फैक्ट्री में केमिकल टैंक फटने से मचा हड़कप
. बाल बाल बचे फैक्ट्री के कर्मचारी
सक्ति जिले के वेदांता पावर प्लांट की तरह घट सकती थी बड़ी घटना
देखिए वीडियो
सिविल लाईन थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्बन फैक्ट्री में घटी घटना
बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल एरिया के कार्बन फैक्ट्री में कार्बन बनाने का काम चलता है
जहां बाहर से टैंकर के माध्यम से लिक्विड लाकर उसे टैंक में रखा जाता है और फैक्ट्री में कार्बन तैयार किया जाता है।
फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल दमकल वाहन को दी
सूचना मिलते ही सीएसईबी के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और गर्म लावा को पानी और फायर फोम के माध्यम से ठंडा करने का प्रयास किया
सीएसईबी के फायर मेन धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया की फायर टीम को सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रियल एरिया में टैंक फट गया था जिसकी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुच दो टैंकर पानी और फोम का छिड़काव कर काबू पाया गया है।
फैक्ट्री में औद्योगिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है वही संबंधित अधिकारियों को ठेंगा दिखाया जा रहा है कहीं ना कहीं लापरवाही के चलते यह घटना सामने आई है
कार्बन फैक्ट्री के बाहर किसी तरह का कोई भी बोर्ड चश्मा नहीं किया गया है कि क्या काम और इसकी फैक्ट्री है।




