Home Astrology तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

0
77

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

CM साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। उनके आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

स्वागत अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय एवं बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू एवं राजेश मूणत उपस्थित रहे।इसके साथ ही मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ तथा रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला भी स्वागत कार्यक्रम में मौजूद थे।

केंद्रीय गृह मंत्री के इस दौरे के दौरान राज्य में आंतरिक सुरक्षा, नक्सल उन्मूलन, विकास योजनाओं एवं सहकारिता से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों के आयोजन प्रस्तावित हैं। यह दौरा छत्तीसगढ़ में सुरक्षा एवं विकास के दृष्टिकोण से विशेष महत्व का माना जा रहा है।

error: Content is protected !!