Home KORBA शिवनाथ नदी में तैरता मिला अज्ञात का शव:मछुआरों ने देखते ही पुलिस...

शिवनाथ नदी में तैरता मिला अज्ञात का शव:मछुआरों ने देखते ही पुलिस को किया फोन, पुलिस जांच में जुटी

0
140

Acn18.com/दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान के लिए पुलिस ने उसे मरचुरी में रखवा दिया है।

पुलगांव थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनके पास एक युवक का फोन आया था कि नदी में शव तैर रहा है। तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने जाकर देखा और मछुआरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकला। शव किसी 30-35 साल के युवक का है। उसने जूते पहने हुए हैं। सिर में पगड़ीनुमा कपड़ा बांधा हुआ है। आसपास पूछताछ करने पर जब शव की सिनाख्त नहीं तो उसे मरचुरी में रखवा दिया गया। तीन चार दिन यदि शव की पहचान करने कोई नहीं आया तो पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर्रवाई के बाद उसका पोस्टमार्ट कर अंतिम संस्कार करेगी।

खुदकुशी करने की आशंका
पुलगांव थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। इससे लगता है कि उसने खुदकुशी की है। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में नदी में गिरा और बहाव तेज होने से डबूकर मर गया।

error: Content is protected !!