Home KORBA जादू-टोने के शक में चाचा की हत्या,भतीजे ने फरसी से किया जानलेवा...

जादू-टोने के शक में चाचा की हत्या,भतीजे ने फरसी से किया जानलेवा हमला, मौके पर मौत,वारदात के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

0
5

Acn18. Com.कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम पनगांव में चाचा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है.दरअसल, गांव में जादू-टोना किए जाने के शक को लेकर चाचा और भतीजे के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी भतीजे दुर्गेश ने अपने चाचा गुलाब सिंह पर फरसी से जानलेवा हमला कर दिया।हमले में गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी दुर्गेश मौके से फरार हो गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया.घटना की सूचना मिलते ही कोरबी चौकी पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पनगांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!