Home KORBA कोरबा में दंतैल का खौफ! टावर लाइन पर चढ़कर जान बचाते रहे...

कोरबा में दंतैल का खौफ! टावर लाइन पर चढ़कर जान बचाते रहे सफाई कर्मचारी, करीब पहुंचा लोनर हाथी, वन अमले ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

0
4

Acn18. Com.कोरबा के कटघोरा वनमंडल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां टावर लाइन के नीचे सफाई करने पहुंचे कर्मचारियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एक लोनर दंतैल हाथी उनके बेहद करीब पहुंच गया।घटना एतमानगर रेंज के ग्राम बंजारी की है। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारी टावर लाइन के नीचे सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दंतैल हाथी वहां पहुंच गया।
हाथी को बेहद करीब देखकर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए कर्मचारी टावर लाइन पर चढ़ गए और काफी देर तक वहीं बैठे रहे।घटना की सूचना मिलते ही बंजारी बीट का वन अमला और हाथी मित्र दल तत्काल मौके पर पहुंचा। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी कर्मचारियों को सुरक्षित नीचे उतारा।फिलहाल सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर जंगल से सटे इलाकों में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

error: Content is protected !!