Home Uncategorized रेप के केस में उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, पीड़िता का आरोप-...

रेप के केस में उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, पीड़िता का आरोप- SDM रहते की थी वारदात

0
103

acn18.com उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ अभय सिंह खराड़ी को बड़वानी महिला पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। खराड़ी पर एक महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। इस मामले में 4 दिन पहले बड़वानी में FIR दर्ज होने के बाद से खराड़ी फरार चल रहे थे।

बंद कर दिया था अपना मोबाइल

खराड़ी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने चार सदस्यीय टीम बनाई थी और उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची थी। हालांकि पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर रखा था। इस बीच गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि खराड़ी भोपाल में है। जिसके बाद सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया और शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

महिला ने 29 अप्रैल को कराई FIR

खराड़ी महीने भर पहले ही उज्जैन में डिप्टी कलेक्टर के पद पर ट्रांसफर होकर आए थे। इससे पहले तक वे बड़वानी में पदस्थ थे। वहां की एक महिला कर्मी ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने 29 अप्रैल को बड़वानी के महिला थाने में खराड़ी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई।

पद का धौंस दिखाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2016 में मैं तत्कालीन SDM अभय सिंह खराड़ी के मातहत काम करती थी। इसी दौरान आरोपी ने एक से अधिक बार मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। वो अपने पद की धौंस दिखाकर मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। साथ ही फोन पर भी मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने और नौकरी से निकलवा देने की धमकी देता था।

महिला कर्मी की शिकायत पर महिला पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई हुई थी। खराड़ी की तलाश में पुलिस टीम सबसे पहले धार पहुंची। इसके बाद वहां से इंदौर पहुंची, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली तो साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़वानी के केंद्रीय जेल में दाखिल

इस मामले को लेकर महिला थाना टीआई अलका मेनिया ने बताया कि आरोपी अफसर और उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी के खिलाफ बड़वानी जिले के महिला थाने में बलात्कार के आरोप में FIR दर्ज हुई है। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी अफसर की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में दबिश दे रही थी। गुरुवार देर रात उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। शुक्रवार दोपहर को आरोपी अफसर को भोपाल से बड़वानी लाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के द्वारा आरोपी को केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया।

पत्नी से विवाद भी रहा चर्चा में

बड़वानी में एसडीएम के पद पर रहने के दौरान खराड़ी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी से भी विवाद भी सुर्खियों में रहा है। विवाद के बाद पत्नी ने अभय सिंह के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया और इसके बाद से वह पति से अलग रह रही है। बड़वानी में एसडीएम रहने के बाद पिछले साल ही प्रमोशन करके उनको बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया था।

error: Content is protected !!