Home Uncategorized आईईडी ब्लास्ट में STF के दो जवान घायल

आईईडी ब्लास्ट में STF के दो जवान घायल

0
108

acn18.com बीजापुरः माओवादियों द्वारा लगाए आईईडी की चपेट में आकर एसटीएफ के दो जवानों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। यह घटना सुबह पांच से छह बजे के बीच की हा। जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। हालांकि दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर है।

मिल रही जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीडिया के जंगलों में माओवादियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए।

जवानों के नाम आरक्षक शिवलाल मंडावी व आरक्षक मिथिलेश मरकाम है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने की है।