Home Uncategorized चैत्र नवरात्रि के बीच छत्तीसगढ़ से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी कैंसल,...

चैत्र नवरात्रि के बीच छत्तीसगढ़ से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी कैंसल, जानें वजह

0
129

रायपुर। अगर आप भी चैत्र नवरात्रि के बीच ट्रैन से कहीं जाने का सोच रहे है तो यह खबर आप ही के काम की है। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों को नहीं चलाने का फैसला लिया है।

बता दें 10 से 12 अप्रेल तक यह ट्रेनें नहीं चलेगी। इसके पीछे की वजह रेलवे ने मेंटेनेंस कार्य और अन्य काम को बताया है।

रद्द होने वाली गाडियां:-

दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08736/08735 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

12 अप्रैल, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

12 अप्रैल, 2024 को गेवरा रोड से चलने वाली 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर- मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

11 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

11 अप्रैल, 2024 को इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

12 अप्रैल, 2024 को झारसुगुड़ा एवं गोंदिया से चलने वाली 08862 /08861 झारसुगुड़ा-गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू पैसेजर स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी

दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

इसी प्रकार 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

error: Content is protected !!