spot_img

महिला के घर घुसकर दो लोगों ने किया बलात्कार ,पांच दिन बाद दर्ज कराई शिकायत ,पुलिस जुटी जांच में

Must Read

acn18.com कोरबा/ कटघोरा नगर में पांच दिन पहले एक महिला के घर में रात को जबरन दों लोगों ने पहले मारपीट की, उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

कटघोरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 1 में रहने वाली पीड़ित महिला के पति की दिमागी हालत ठीक नही होने से वो 3 वर्षों से अपनी मां के यहां रहती है। कटघोरा के दो युवकों द्वारा 5 दिन पहले रात्रि लगभग 10 बजे उसके घर का दरवाजा खटखटाया दरवाजा नही खोलने पर दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस कर पहले महिला के साथ मारपीट की फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, उसके बाद महिला को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला पांच दिनों बाद कटघोरा थाना पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। कटघोरा थाना द्वारा मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है।

थाना प्रभारी ने कहा है,कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

भारत के एयरस्पेस से गुजर रहे ईरानी विमान में बम की सूचना, दिल्ली- जयपुर में लैडिंग की परमिशन नहीं दी गई

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

लोकतंत्र का महापर्व -जिले में शानदार तरीके से हुआ मतदान दलों का स्वागत

जिले में 7 मई 2024 को मतदान होना है जिसे संपन्न कराने हेतु सोमवार को सभी मतदान केदो में...

More Articles Like This

- Advertisement -