Home Astrology 2 करोड़ की अफीम के साथ दो लोग गिरफ्तार , लगभग 2...

2 करोड़ की अफीम के साथ दो लोग गिरफ्तार , लगभग 2 एकड़ में की गई थी अफीम की खेती

0
5

2 करोड़ की अफीम के साथ दो लोग गिरफ्तार

लगभग 2 एकड़ में की गई थी अफीम की खेती

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का निरंतर खुलासा होता जा रहा है। बलरामपुर जिले के तुरी पानी गांव में लगभग 2 एकड़ खेत में की गई अफीम की खेती के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे लगभग 19 क्विंटल अफीम का फल और पौधा जप्त कर लिया गया है।
चार किसानों से जमीन बटाई पर लेकर झारखंड और बिहार के लोगों ने उसमें अफीम की खेती प्रारंभ कर दी थी। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बताया कि लगभग दो करोड़ की अफीम जप्त की गई है