
जब शहर होली की मस्ती में डूबा हुआ था तो इसी समय कोरबा के प्रवेश द्वार इमली डुग्गू में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी।मोती सागर पारा से गए युवकों के साथ इमली डुग्गू के लड़कों के मध्य हुए विवाद में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी स्थिति नाजुक थी इसलिए उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेडी युवक चाकू और अपरेशन ब्लेड से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग कोतवाली पहुंच गए उनकी मांग थी कि हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए इस घटना में परवीन कुमार बरेठ, व मुकेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल है दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा से बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक मोती सागरपारा निवासी लक्की श्रीवास, नानू सागर, लव शुक्ला, गिरिराज शर्मा, राकेश है जो आदतन अपराधी व नशेड़ी प्रवृत्ति के युवक है ।
मोहल्ले वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सीतामढ़ी इलाके में नशे का अवैध कारोबार धडल से चल रहा है यही वजह है कि आए दिन इलाके में चाकू, छूरी,तलवार चलते रहता है l जिसका कोतवाली पुलिस की कोई अंकुश नहीं है लिहाजा ईस तरह की घटना इलाके में आम बात हो गई है





