Home छत्तीसगढ़ ट्रांसफर हुए स्कूल शिक्षा विभाग के दो अफसर

ट्रांसफर हुए स्कूल शिक्षा विभाग के दो अफसर

0
112

ACN18.COM/ रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने आज दो अधिकारियों का ट्रांसफर और नई पोस्टिंग दी। इनमें शिक्षक प्रमोशन घोटाले में सस्पेंड हेमंत उपध्याय का निलंबन बहाल करते हुए एससीआरटी में प्रतिनियुक्ति पर डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया था। उन्हें अब फिर से सरगुजा शिक्षा संभाग का प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर अपाइंट किया गया है। उपध्याय सरगुजा के प्रभारी जेडी रहते ही वे शिक्षक प्रमोशन स्कैम में सस्पेंड हुए थे। उधर, सरगुजा के प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर संजय गुप्ता को वहां से हटाते हुए सरकार ने डीपीआई में डिप्टी डायरेक्टर बनाया है।

error: Content is protected !!