Home KORBA बीच जंगल में रेस लगाना दो दोस्तों को पड़ा महंगा, एक बाइक...

बीच जंगल में रेस लगाना दो दोस्तों को पड़ा महंगा, एक बाइक के पेड़ से टकराने के कारण युवक की मौत, काॅफी पाॅइंट के जंगल में हुई घटना

0
191

Acn18.com/जंगल के बीच रेस लगाना दो दोस्तों को काफी महंगा पड़ गया। तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक भास्कर है जो,बालको के सेक्टर 4 का निवासी था। मामले में मर्ग कायम पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बालको थाना अंतर्गत कॉफी पॉइंट के जंगल में हुए जबरदस्त सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक भास्कर है जो अपने अन्य साथी के साथ जंगल में बाइक में रेस लगा रहा था। इसी दौरान मृतक की बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल दीपक को बालकों के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था, अगर उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

बहरहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!