Home KORBA अरपा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत,एसडीआरएफ टीम की मदद...

अरपा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत,एसडीआरएफ टीम की मदद से तीनों के शव को निकाला गया बाहर

0
151

Acn18.com/बिलासपुर जिले में कोनी थानांतर्गत अरपा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की जलसमाधी बन गई। सुबह करीब दस बजे तीनों नदी में नहाने के लिए गई हुई थी इसी दौरा हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसडीआरएफ के टीम की मदद से रेस्क्यु अभियान चलाया जिसके बाद तीनों की लाश बरामद की गई। तीनों मृतकों के नाम ऋतु पटेल,पूजा पटेल और धनेश्वर पटेल है। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने तीनों की लाश पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है।

error: Content is protected !!