Home छत्तीसगढ़ कोल वाशरी में कब्जे को लेकर दो कोयला कारोबारी गुट भिड़े, आगजनी,...

कोल वाशरी में कब्जे को लेकर दो कोयला कारोबारी गुट भिड़े, आगजनी, तोड़फोड़ के साथ कई राउंड फायरिंग

0
63

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से लगे ओडिशा के सुंदरगढ़ में कोल वाशरी में कब्जे को लेकर दो कोयला व्यवसायी आमने समाने आ गए. मामला सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत हिमगिर के कोलमाइंस क्षेत्र का है, जहां कब्जे को ​लेकर दो कारोबारी गुटों के बीच जमकर मारपीट, आगजनी, तोड़फोड़ के साथ कई राउंड फायरिंग हुई.