Home KORBA आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चे झुलसे

आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चे झुलसे

0
111

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरूडीह गांव में सोमवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी। इस हादसे में दो मासूम बच्चे झुलस गए

vlcsnap 2025 05 13 11h06m18s656

मिली जानकारी के अनुसार मनीष कश्यप (पिता सुंदरलाल कश्यप, उम्र 15 वर्ष), लोकेश कर्ष (उम्र 11 वर्ष) और संदीप केवट (उम्र 11 वर्ष) शाम करीब 4:30 बजे गांव के बाड़ी में थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब होने लगा और तेज आंधी, तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। पानी से बचने के लिए तीनों बच्चे नजदीक के कदम पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिरी, जिसकी चपेट में आकर मनीष और लोकेश झुलस गए। संदीप केवट उस समय घर चला गया था, जिससे वह सुरक्षित बच गया।

घटना की सूचना मनीष के चाचा ने डायल 112 पर दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।

घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय किए जाने और बताने की मांग की है।

error: Content is protected !!