
शराब के नशे में धुत्त दो मोटरसाइकिल में सवार चार लोग उस समय घायल हो गए जब उनकी बाइक आपस में टकरा गई. इस दुर्घटना में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है
कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के रागनियां के समीप यह दुर्घटना घटित हुई. सूचना मिलने पर 108 के माध्यम से घायलों को पूरी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिए गया.





