सुने मकान की खिड़की तोड़कर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, एक लाख नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात चोर ले भागे है.बर्थडे मनाने गए परिवार को वापस लौट के बाद इस चोरी के बाबत जानकारी हुई.
मकान मालिक संजय केवट ने बताया कि चौपाटी में वह फास्ट फूड की दुकान चलाता है। किसी तरह रोजी मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। उसकी पत्नी एक लाख रुपए अलमारी में बचा कर रखी थी . सोने चांदी की जेवरात भी उसी आलमारी में थे जिसे लेकर चोर भाग निकले। लगभग ढाई लाख की चोरी से परिवार आर्थिक संकट में आ गया है




