Home KORBA पूल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी ट्रक, ड्राइवर हेल्पर घायल, 108...

पूल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी ट्रक, ड्राइवर हेल्पर घायल, 108 की त्वरित मदद से पहुँचायें गए अस्पताल

0
181

Acn18.com/कटघोरा थानांतर्गत बीती रात कसनिया पूल से एक ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए 25 फीट नीचे नदी में गिर गयी। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और उसका हेल्पर घायल हो गया। सूचना मिलने पर 108 की टीम द्वारा दोनों घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाया गया।मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अशोक कुमार और उनका हेल्पर अजय सिंह कवर्धा से ट्रक में कोयला लेकर कटघोरा से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच कसनिया पूल के पास एक और ट्रक के आने से चालक का बैलेंस बिगड़ गया और उनकी ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में अशोक के सीने और हेल्पर अजय के हाथ और पैर में चोट आई है। सूचना मिलने पर 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम घटना स्थल पर पहुँची और दोनों घायलों को उपचार के लिए ं सीएचसी कटघोरा लेकर आएं।