Home KORBA नहाने के दौरान नदी में डूबा ट्रक चालक,एनडीआरएफ की टीम जुटी खोजबीन...

नहाने के दौरान नदी में डूबा ट्रक चालक,एनडीआरएफ की टीम जुटी खोजबीन में

0
186

Acn18.com/कोरबा के कुसमुंडा थानांतर्गत अहिरन नदी में नहाने के दौरान पानी में डूबे ट्रक चालक का अब तक पता नहीं चल सका है। गुजरात से आईबीपी के लिए कच्चा सामान लेकर पहुंचा ट्रक चालक नदी में नहाने के लिए उतर गया। नदी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह पानी में डूब गया। शनिवार की दोपहर यह घटना सामने आई थी। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से उसकी तलाश की गई लेकिन सफलता नहींे मिली। अगले दिन यानी रविवार की सुबह एक बार फिर से उसकी तलाश शुरु की गई। एनडीआरएफ की टीम ट्रक चालक की तलाश में लगी हुई है,जल्द ही उसका शव मिलने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!