Home छत्तीसगढ़ शराब की लत से परेशान बेटे ने मां की हत्या की, लकड़ी...

शराब की लत से परेशान बेटे ने मां की हत्या की, लकड़ी के पाटा से सिर पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार

0
37

बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम घोठिया में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी मां के शराब पीने की आदत से परेशान होकर कथित तौर पर लकड़ी के पाटा से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

लकड़ी के पाटा से सिर पर किया वार

मृतिका की पहचान सुशीला गांवड़े (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामले में उसके बेटे लीकेश गांवड़े (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि उसकी मां सुशीला गांवड़े को शराब पीने की लत थी। इसी बात को लेकर वह परेशान रहता था। इसी विवाद के चलते उसने कथित तौर पर लकड़ी के पाटा से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!