कनबेरी मार्ग पर ट्रेलर और कार की भिड़ंत,नाराज लोगों ने रास्ता रोका, बदजुबानी पर उतरे

0
52

acn18.com कोरबा/ सर्वमंगला कनवेरी मार्ग पर बाइक सवार युवक को अज्ञात कार वाहन ने ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया है।घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच यहां दूसरी घटना हो गई जिसमें ट्रेलर ने कार को रगड़ दिया। इसके बाद नाराज लोगों ने रास्ते को जाम कर दिया। इस दौरान बदजुबानी का नजारा भी मौके पर पेश आया।

WhatsApp Image 2024 03 31 at 14.59.21

ग्राम जटराज की ओर से मुख्य मार्ग पकड़कर नितिन केवंट नामक युवक अपनी बाइक से कनवेरी की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही कार ने उसे ठोकर मार दी,जिसमें युवक बाइक सहित सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया।। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ हो गई। घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच साइड में खड़ी कार को पीछे से आ रही ट्रेलर ने ठोकर मार दी। घटना की सूचना सर्वमंगला चौकी पुलिस को दी गई। जिसने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू की।

WhatsApp Image 2024 03 31 at 14.59.22


स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी वाहन की आवाजाही के चलते हादसे होते रहते हैं । अब तक कई लोगों की जान तक जा चुकी है । 15 दिन पहले सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद लोगों ने चक्का जाम कर दिया था जिससे जमकर बवाल हुआ था। उस दौरान भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने और तेज रफ्तार वहां पर लगाम लगाने की बात कही गई थी लेकिन उसके बावजूद भी ट्रेलर वाहन चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते नजर आ रहे हैं।