Home Uncategorized दर्दनाक हादसा: ट्रेन में आग लगने की सूचना से कूदे यात्री,12 लोगों...

दर्दनाक हादसा: ट्रेन में आग लगने की सूचना से कूदे यात्री,12 लोगों की मौत

0
122

ACn18.com झारखंड के जामताड़ा से बड़ी हादसे की खबर सामने आ रही है, जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल है. रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे है. बताया जा रहा है कि ट्रेन में आग लगने की सूचना पर यात्री कूद गए.जानकारी के अनुसार, अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर ट्रेन खड़ी हुई. यात्री ट्रेन से कूदे तो यात्रियों के ऊपर से झाझा-आसनसोल ट्रेन गुजर गई. रेलवे के अनुसार चेन पुलिंग के कारण ट्रेन रुकी थी. ट्रैक पर आए लोग यात्री थे या आस पास के लोग थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है.