Home KORBA पेड़ों पर रेडियम पट्टी लग रही ट्रैफिक पुलिस,दुर्घटना की आशंका को देखते...

पेड़ों पर रेडियम पट्टी लग रही ट्रैफिक पुलिस,दुर्घटना की आशंका को देखते हुए टहनियों की कटिंग

0
121

Acn18.com/वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर काम किया जा रहा है। पुलिस की टीम ने करतला , सालिया भाटा में स्कूल और सड़क के किनारे अभियान चलाकर पेड़ों की टहनियों को कटवाने की कार्रवाई की जो सुगम आवागमन में बाधक बन रही थी। पुलिस की ओर से दुर्गा और बांगो पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डेंजर जोन को चिन्हित कर वहां टर्निंग पॉइंट में पेड़ों पर रेडियम पट्टी लगाई। पुलिस का यह अभियान पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चल रहा है। ट्रैफिक प्रभारी डीएसपी डीके सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामनारायण रात्रि, मनोज राठौर, मालिक राम जांगड़ा, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, लखन कंवर ,मनोज दुबे, कांस्टेबल लीलाराम पवन चंद्र का सहयोग पूरे अभियान में प्राप्त हो रहा है

error: Content is protected !!