Home Uncategorized रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ने बाइकर्स की जान ली, दूसरा घायल

रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ने बाइकर्स की जान ली, दूसरा घायल

0
194

acn18.com । सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए घटनाक्रम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार 40 वर्षीय तेज लाल यादव की मौत हो गई जबकि 26 वर्षी सुखलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दोनों युवक बाइक पर सवार थे जो किसी काम से कोरबा आए थे और वापस कुदमुरा लौट रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर के चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके का रुख किया। घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है

error: Content is protected !!