spot_img

ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में लिया, बाइक सवार महिला सहित चार लोग घायल

Must Read

Acn18.com/रायपुर, छत्तीसगढ़ के अभनपुर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 4 लोग घायल हो गए। इनमें से एक 5 वर्ष के एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर जमकर पीट दिया। पुलिस ने वाहन को जप्त करने के साथ चालक को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

शुक्रवार को अभनपुर नगर में कृषि उपज मंडी जाने वाले रास्ते पर यह हादसा हुआ। इस दौरान सूरज देवांगन सहित उसकी भाभी रंजीता और भतीजे संजू व रौनक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अभनपुर के नवापारा क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के यह लोग बाइक पर सवार होकर राशन लेने के लिए पास की दुकान जा रहे थे। इसी दरमियान कृषि उपज मंडी के पास रेत भरकर आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके नतीजन चारों लोग बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सूरज, रंजीत और संजू जख्मी हुए हैं जबकि रौनक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी को अभनपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग यहां पहुंचे और ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के साथ बुरी तरह से पीट दिया, जिसे बाद में पुलिस ने अपनी गिरफत में लिया। इससे पहले भी इस रास्ते पर हादसे हुए हैं लेकिन इसके बावजूद नियंत्रण के लिए किसी प्रकार की कोशिश सरकारी तंत्र की ओर से नहीं की गई।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

एटीएम में हुई तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास में घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे. सीसीटीवी फुटेज के...

Acn18.com/कोरबा की बांगो पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जिसने कोनकोना स्थित आईडीबीआई बैंक में सेंध मारी...

More Articles Like This

- Advertisement -