Home KORBA पिछले सात दिनों से लापता युवक का नहीं चल सका पता, काम...

पिछले सात दिनों से लापता युवक का नहीं चल सका पता, काम पर जाने के नाम पर निकला था घर से

0
112

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हरदीबाजार थानांतर्गत ग्राम धतूरा में रहने वाला एक युवक रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है जिसकी सलामती को लेकर परिजन काफी परेशान है। युवक का नाम दिनेश कौशिक है,जो पिछले सात दिन से लापता है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। बताया जा रहा है,कि दिनेश 20 अक्टूबर को काम पर जाने के लिए घर से निकला था जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने दिनेश के मिलने के सभी ठिकानों पर खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने हरदीबाजार थाने में गुम इंसान का मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने भी फोन नंबर 9399808057 जारी कर लोगों से अपील की है,कि अगर दिनेश के बारे में किसी तरह की जानकारी मिले तो सूचना दें।

error: Content is protected !!