spot_img

चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन आज, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन

Must Read

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। राशिफल के अनुसार, आज का दिन आज 22 मार्च 2023, बुधवार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार, आज से नवसंवत्सर 2080 का शुभारंभ हो रहा है, साथ ही आज चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन है। आज के दिन माता शैलपुत्री की उपासना विधान है। आज चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त 22 मार्च, बुधवार शाम 06 बजकर 50 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

- Advertisement -

आज उत्तर भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक और शुक्ल योग सुबह 07 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। आज ब्रह्म योग सुबह 07 बजकर 48 मिनट से 23 मार्च सुबह 04 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजकर 48 मिनट तक और गुलिक काल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज पंचक पुरे दिन रहेगा और दिशाशूल उत्तर है। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए बुधवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक और रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

धार्मिक आस्था बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान या शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक लाभ मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियेागिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कटघोरा, हिन्दू नववर्ष पर सर्व हिन्दू समाज की शोभायात्रा

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -