तीन युवक रहस्यमयी ढंग से लापता,नदी किनारे मिले कपड़े व अन्य सामान,पुलिस जुटी जांच में

0
50

Acn18.com/कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में रहने वाले तीन युवक रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए है। युवकों की सलामती को लेकर परिजन भी काफी परेशान है। सोमवार की दोपहर तीनों एक साथ बाइक में निकले हुए थे,जिसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों के माध्यम से जब पुलिस तक बात पहुंची तक पुलिस ने तीनों की तलाश शुरु की की। जांच पड़ताल के दौरान तीनों युवकों के कपड़े,जूते और बाइक डांडपारा स्थित सागौन बाड़ी के पास हसदेव नदी के किनारे मिले। आशंका जताई जा रही है,कि नदी में नहाने के दौरान तीनों डूब गए होंगे और उनकी मौत हो गई होगी। हालांकि जब तक तीनों की लाश नहीं मिल जाती तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। तीनों के नाम आशुतोष सोनकर,बजरंग प्रसाद और सागर चौधरी है जिनमें से दो सीएसईबी कॉलोनी के निवासी है,जबकि एक अयोध्यापुरी का रहने वाला है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी हुई है।