Home छत्तीसगढ़ बजट सत्र-अखिलेश ने महाकुंभ हादसे पर मौन की मांग की:बोले- डिजिटल कुंभ...

बजट सत्र-अखिलेश ने महाकुंभ हादसे पर मौन की मांग की:बोले- डिजिटल कुंभ कराने वाले मृतकों के आंकड़े नहीं दे रहे, इंतजाम सेना को सौंपें

0
102

acn18.com   संसद के बजट सत्र का आज (4 फरवरी) चौथा दिन है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने चर्चा की शुरुआत की।

अखिलेश ने महाकुंभ हादसे पर 2 मिनट मौन की मांग की। स्पीकर ने इससे इनकार कर दिया। अगर सत्ता पक्ष के मन में अपराध बोध नहीं है तो आंकड़े छिपाए क्यों जा रहे हैं। डिजिटल कुंभ कराने वाले मृतकों की मौत की डिजिट नहीं बता पा रहे हैं। खोया-पाया केंद्र ही नहीं मिल रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि वहां (महाकुंभ में) लोगों के चप्पलें-जूते और कपड़े बिखरे थे। यूपी के सीएम ने दुख नहीं प्रकट किया, जब सब जगह मौतों की बात आ गई तो उन्होंने 17 घंटे बाद इसे बताया। पहले अखाड़ों का स्नान रद्द कर दिया और जब पूरे देश में ये बात उठी तो फिर स्नान कराया।

error: Content is protected !!