spot_img

मैनपुरी में चाय पीने से दो बच्चों सहित तीन की मौत, घर में मचा कोहराम

Must Read

acn18.com उत्तर प्रदेश /उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार सुबह चाय पीने से दो बच्चों सहित तीन की मौत हो गई। एक-एक कर तीनों बेहोश हुए तो परिवारीजनों के होश उड़ गए। सूचना पर थाना औंछा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

- Advertisement -

मैनपुरी थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला कन्हई में  शिवनंदन के घर बृहस्पतिवार सुबह भाई दूज की तैयारी चल रही थी। ससुर रविंद्र सिंह निवासी तिलकपुर जनपद फिरोजाबाद घर आए हुए थे। सभी लोग चाय पीने के लिए बैठे थे, चाय पीने के बाद रविंद्र सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह बेसुध होकर गिर पड़े।

परिजन जब तक उन्हें संभालते, तब तक शिवनंदन का पुत्र छह वर्षीय पुत्र शिवांग और पांच वर्षीय पुत्र दिव्यांश की भी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने रविंद्र सिंह, शिवांग और दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका कि आखिर चाय में ऐसा क्या था। चाय पीने के बाद ही तीनों की हालत बिगड़ी थी।

CG में झारखंड के राज्यपाल का बड़ा बयान:वहां के राजनीतिक हालत पर रमेश बैस ने कहा- कभी भी फूट सकता है एटम बम

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -