Home KORBA भदरापारा निवासी युवक की कर दी गई हत्या,झाड़ियों में फिली लाश,पुलिस कर...

भदरापारा निवासी युवक की कर दी गई हत्या,झाड़ियों में फिली लाश,पुलिस कर रही है जांच

0
111

Acn18.com/कोरबा में बालको थानांतर्गत भदरापारा निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई। सीएसईबी राखड़ बांध के पास झाड़ियों में उसका शव पाया गया है। चाकू से गोदकर उसकी हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। मृतक का नाम भुनेश्वर जायसवाल था,जो सबह अपने घर से निकला हुआ था,लेकिन वापस नहीं लौटा। मृतक की हत्या को लेकर परिजनों ने उसके साथ ही शंका जाहिर की है। बड़े भाई ने बताया,कि पुरानी रंजिश को लेकर उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया है। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पुलिस ने पूरी कर ली है। याव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!