Home KORBA कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा,ट्रक और ट्रेलर में भिडंत,ट्रेलर चालक गंभीर...

कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा,ट्रक और ट्रेलर में भिडंत,ट्रेलर चालक गंभीर रुप से घायल

0
156

Acn18.com/लाख कोशिशों के बाद भी कोरबा जिले में सड़क हादसों के दौरान लोगों के हताहत होने को सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। बीती रात कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों के मध्य जबरदस्त भिडंत हो गई। तानाखार-बरपाली के पास यह हादसा हुआ,जिसमें एक ट्रक का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के दौरान दोनों ही वाहन के केबिन के परखच्चे उड़ गए जिससे एक ट्रक के चालक के चालक के कमर का हिस्सा केबिन में बुरी तरह से फंस गया,जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। सूचना मिलने के बाद कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया फिर डायल 112 की सहायता से उसे कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां उसकी स्थिती नाजुक बनी हुई है।

error: Content is protected !!