Home KORBA सूने मकान में चोरों ने बोला धावा,नगदी रकम सहित जेवरतों की चोरी,पुलिस...

सूने मकान में चोरों ने बोला धावा,नगदी रकम सहित जेवरतों की चोरी,पुलिस जुटी जांच में

0
104

Acn18.com/सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने नकदी रकम सहित सोने चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली। मामला सीविल लाईन थाना क्षेत्र का है जहां डाॅ.राजेंद्र प्रसाद नगर में यह घटना सामने आई। चोर बीती रात मकान नंबर एलआईजी 104 के मुख्य द्वार को तोड़ा फिर अंदर घुसकर अलमारी के लाॅकर को तोड़कर नकदी रकम और जेवरातों को पार कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है,कि मकान मालिक परिवार समेत कहीं बाहर गया हुआ था जिसका फायदा चोरों ने उठाया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!