Acn18.Com.बिलासपुर से कान्हा तिवारी की रिपोर्ट
शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ ही बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही भक्त माता के दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर सहित आसपास के देवालयों में भक्तिमय माहौल है।रतनपुर के प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर में नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले दिन से ही माता के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें लग रही हैं। इस नवरात्र में मंदिर में करीब 30 हजार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। वहीं, मां महामाया मंदिर के साथ भैरव बाबा सहित अन्य देवालयों में भी पूजा-अर्चना का दौर जारी है।नवरात्र मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ व्यवस्था बनाए रखने पर लगातार नजर रखी जा रही है।





