Home KORBA एनटीपीसी कॉलोनी स्थित शिक्षिका के घर चोरों का धावा,1 लाख 70 हजार...

एनटीपीसी कॉलोनी स्थित शिक्षिका के घर चोरों का धावा,1 लाख 70 हजार नकदी रकम की चोरी

0
67

कोरबा में चोरों की सक्रियता कितनी बढ़ गई है,इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,कि अब पॉश कॉलोनियों के मकान भी सुरक्षित नहीं है। दर्री थानांतर्गत एनटीपीसी के यमुना विहार स्थित एक शिक्षिका के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने 1 लाख 70 हजार रुपयों की चोरी कर ली। दोपहर के वक्त हुई चोरी की जानकार देर शाम सामने आई। बताया जा रहा है,कि शिक्षिक अपनी ड्युटी पर चली गई थी,जबकि पुत्र भी काम पर चला गया था। दोपहर करीब एक बजे जब चोरी की जानकारी मिली तब पुलिस को सूचित किया गया। अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

vlcsnap 2024 03 15 12h26m56s580