acn18.com नई दिल्ली :

- Advertisement -

ब्रह्मपुत्र नदी

ब्रह्मपुत्र नदी अपने अंदर एक अलग ही खूबसूरती सहेजे है। आपको ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे एक से बढ़कर एक रोमांचक दृश्य देखने को मिल जाएंगे। इस नदी का पानी कभी लाल, निला तो कभी मटमैला नजर आता है। यह विश्न की सबसे बड़ी नदियों में से एक है। ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत, भारत और बंग्लादेश से होकर बहती है।

गंगा

नदी को सबसे पवित्र नदी माना जाता है। यह हिमालय से धरती पर उतरती है। ऐसे तो गंगा देश के कई राज्यों से होकर निकलती है, लेकिन आप इसकी असली खूबसूरती से रू-ब-रू होना चाहते हैं, तो आप गर्मियों की छुट्टियों में ऋषिकेश, हरिद्वार या बनारस में दर्शन करने जा सकते हैं।

झेलम नदी

झेलम नदी का नजारा आंखों को सुकून देता है। यहां सैलानियों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है।झेलम नदी की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। आप यहां हाउसबोट का आनंद ले सकते हैं।

सिंधु

आप गर्मियों की छुट्टी को यादगार बनाना चाहते हैं, तो सिंधु नदी का नजारा जरूर देखने जाएं। यह भारत, पाकिस्तान और चीन, तीनों ही देशों को छूती हुई गुजरती है। इस नदी की खूबसूरती को देखना चाहते हैं, तो जून से अक्टुबर के बीच जा सकते हैं।

शादी के 19 साल बाद ‘अंगूरी भाभी’ ने लिया पति से तलाक, फैन्स बोले- शॉकिंग