Home KORBA 14 साल से बंद पेंशन मिली तो छलक उठी खुशी, एसईसीएल दीपका...

14 साल से बंद पेंशन मिली तो छलक उठी खुशी, एसईसीएल दीपका को दो महिलाओं को मिली राहत

0
5

IMG 20260819 152902

 

गेवरा दीपका

 

एसईसीएल दीपका परियोजना में कार्यरत दो महिला कर्मचारियों की वर्षों से लंबित पेंशन का भुगतान श्रमिक नेता एवं दीपका क्षेत्र एटक के सचिव विनोद कुमार यादव के अथक प्रयास से शुरू हो गया है। दोनों महिलाओं के खातों में लंबित पेंशन की राशि पहुंचने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

जानकारी के अनुसार दीपका परियोजना में जनरल मजदूर केटेगिरी वन के पद पर कार्यरत श्रीमति गणेश कुंवर की पेंशन वर्ष 2012 से बंद थी। वहीं राम बाई की पेंशन वर्ष 2019 से लंबित थी। लंबे समय से पेंशन नहीं मिलने के कारण दोनों महिलाएं आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही थीं।

पेंशन प्रकरण के निराकरण के लिए एटक श्रमिक संगठन के सचिव विनोद कुमार यादव ने लगातार प्रयास किया। इस दौरान दीपका क्षेत्र के स्टाफ ऑफिसर एचआर किल्ली प्रसाद का भी भरपूर सहयोग मिला। प्रयासों के बाद दोनों महिलाओं की पेंशन पुनः चालू हो गई और लंबित राशि उनके बैंक खातों में प्राप्त हुई।

 

पेंशन की राशि खाते में पहुंचने पर दोनों महिलाओं ने खुशी जाहिर की। महिला कर्मचारी गणेश कुंवर ने कहा कि 14 साल पेंशन बंद होने के कारण उनका पूरा परिवार काफी परेशान था। वर्षों बाद लंबित पेंशन मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।