Home छत्तीसगढ़ दीपक बैज और पुलिसवालों के बीच धक्कामुक्की, प्रदर्शन के बीच महिला की...

दीपक बैज और पुलिसवालों के बीच धक्कामुक्की, प्रदर्शन के बीच महिला की तबीयत बिगड़ी

0
159

Acn18.comरायपुर/ रायपुर में आज कांग्रेस सीएम हाउस का घेराव कर रही है। घेराव से पहले नगर निगम के सामने एक जनसभा भी आयोजित हुई। यहां प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता के साथ कार्यकर्ता जुटे। कांग्रेस का ये प्रदर्शन कानून व्यवस्था को लेकर है।

co1

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का दावा है कि, सिर्फ रायपुर में ही एक साल में 93 हत्याएं हुई है। कांग्रेस प्रदेशभर में एक साल में अलग-अलग अपराधों के आंकड़े भी जारी किए हैं। बैज ने कहा कि, भाजपा सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हुई है और जनता डरी हुई है।