Home छत्तीसगढ़ जशपुर में हाथियों का आतंक, कैलाश गुफा क्षेत्र में 30 हाथियों का...

जशपुर में हाथियों का आतंक, कैलाश गुफा क्षेत्र में 30 हाथियों का दल; ग्रामीण पर किया हमला

0
2

जशपुर। जशपुर जिले के बगीचा वन परिक्षेत्र के कैलाश गुफा क्षेत्र में हाथियों का उत्पात देखने को मिल रहा है। यहां करीब 30 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों के दल ने एक ग्रामीण पर हमला भी किया है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

कैलाश गुफा जाने वाले श्रद्धालुओं पर मंडरा रहा खतरा

कैलाश गुफा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। सावन के दौरान कांवड़ियों की भी आवाजाही रहती है। ऐसे में हाथियों के झुंड के क्षेत्र में मौजूद होने से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

हाथियों की मौजूदगी से लोगों में दहशत

कैलाश गुफा और आसपास के इलाकों में हाथियों का लगातार विचरण होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने और जंगल क्षेत्र में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।