Home KORBA खेत में मौजूद था मगरमच्छ,किसान के उड़े होश,वन विभाग ने किया रेस्क्यु

खेत में मौजूद था मगरमच्छ,किसान के उड़े होश,वन विभाग ने किया रेस्क्यु

0
100

Acn18.com/कोरबा के पाली इलाके में एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। बतरा गांव के समीप खेत में करीब 2 मी. लंबे मगरमच्छ को देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही मगरमच्छ की खबर इलाके में फैली इसे देखने लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा।
बता दें कि पूरा मामला जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर पाली ब्लॉक के बिजराभौना गांव का है जहां किसान राजकुमार यादव सुबह के वक्त अपने खेत पहुंचा जहां काम करने के दौरान उसे फसलों के बीच से कुछ हलचल दिखाई दी।किसान ने जब पास जाकर देखा तो खेत में विशालकाय मगरमच्छ मिला जिसे देखकर पहले तो किसान हैरत में पड़ गया फिर जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो वह खेत से चिल्लाते हुए भागा,इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन अमला पहुंचा और मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया, और उसे खुटाघाट जलाशय में छोड़ दिया गया. बता दें कि पूर्व में भी इस क्षेत्र में मगरमच्छ आने की घटना हो चुकी है.