Home KORBA 36 घंटे से धनवारपारा में नहीं है बिजली,आक्रोशित लोगों ने देर रात...

36 घंटे से धनवारपारा में नहीं है बिजली,आक्रोशित लोगों ने देर रात वितरण कंपनी के कार्यालय में खोला मोर्चा। देखिए वीडियो।

0
49

Acn18.com/प्रदेश के साथ ही कोरबा में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण कोरबा जिले की विद्युत वितरण व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। हालात किस कदर गंभीर है,इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,कि शहर के बीच धनवार पारा में पिछले 36 घंटे से बिजली नहीं है। गर्मी से परेशान धनवार पारा के लोग बीती रात तुलसीनगर स्थित विद्युत वितरण विभाग के मुख्य कार्यालय पहुंच गए और मौके पर ही धरना देकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धनवार पारा वही क्षेत्र हैं जहां प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर और पूर्व महापौर जोगेश लांबा निवास करते है। लोगों के प्रदर्शन से वितरण कंपनी के अधिकारियों के हांथ पांव फूल गए।