Home Astrology छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटों को लेकर हलचल तेज, भाजपा-कांग्रेस के...

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटों को लेकर हलचल तेज, भाजपा-कांग्रेस के नेता आमने-सामने

0
36

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटों को लेकर हलचल तेज, भाजपा-कांग्रेस के नेता आमने-सामने

वर्ष 2026 में छत्तीसगढ़ की राज्यसभा की 2 सीटें रिक्त हो रही है।

वर्ष 2026 में छत्तीसगढ़ की राज्यसभा की 2 सीटें रिक्त हो रही है।

रायपुर। 9 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटें खाली होने जा रही है। इसमें फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी की सीटें शामिल है। इनमें से एक सीट कांग्रेस और एक सीट भाजपा के खाते में जाएगी। जिसको लेकर दोनों राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के कोटे की 5 सीटों में से 2 सीटें रिक्त होने वाली है। जिसको लेकर अभी से बस्तर और सरगुजा संभाग के आदिवासी नेता सक्रिय हो गए हैं। सभी राजनीतिक दलों में अंदरूनी खाने हलचल तेज हो गई है। चर्चा के मुताबिक, भाजपा आदिवासी या फिर ओबीसी पर अपना दांव खेल सकती है। कांग्रेस में इस बार राज्यसभा की सीट सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। क्योंकि पिछली बार कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के कोटे से अन्य राज्य के तीन नेताओं को राज्यसभा भेजा था।

बता दे कि, अप्रैल 2026 में राज्यसभा की सीट खाली होगी। यहां दावेदारों के लिए एक अच्छा मौका है, लेकिन अगर किसी कारण से दावेदार चूक जाते हैं, तो उन्हें जून 2028 तक का इंतजार करना होगा, क्योंकि 29 जून 2028 को कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला की सीट खाली होगी।