spot_img

वेब पुल पर सुरक्षा की बनी हुई है कमी , जताई जा रही हैं अनहोनी की आशंका

Must Read

ACN18.COM कोरबा /कोरबा के विवेकानंद उद्यान में संचालित वेबपुल को गर्मी के सीजन में राहत देने के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। यहां पर सप्ताह के 5 दिन काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति दर्ज हो रही है। बच्चों से लेकर युवा और उम्रदराज लोग यहां भरपूर आनंद प्राप्त कर रहे हैं लेकिन मौके पर सुरक्षा की कमी को लेकर चिंता भी जताई जा रही है।

- Advertisement -

औद्योगिक नगर में लोगों को कृत्रिम समुद्र का एहसास कराने के लिए नगर निगम ने विवेकानंद उद्यान में वेब पुल का निर्माण पिछले वर्षों में कराया है। तकनीकी के जरिए यहां पर पानी में लहरें उठती हैं और लोगों को ऐसा महसूस होता है कि वे किसी समुद्र में ही मौजूद हैं और लहरों के साथ खेल रहे हैं। गर्मी के सीजन में कोरबा के इस बनावटी समुद्र में काफी लोगों की उपस्थिति दर्ज हो रही है। लोग बताते हैं कि यह एंजॉयमेंट के लिए अच्छा विकल्प है।

लेकिन पुल के एक समय ऊपर की तरफ से जंप करने वाले युवा खतरा बने हुए हैं। पानी में कौन मौजूद है और कब क्या हो जाए , इसका पता नहीं ऐसे में कभी भी गड़बड़ी हो सकती है, इस पर लोगों ने चिंता जताई। लोगों का यह भी कहना है कि यहां पर सुरक्षा नाम की चीज नहीं है। दिखावे के लिए सुरक्षाकर्मी को रखा जरूर गया है लेकिन उसकी भूमिका सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।

वेबपुल में कोरबा सहित आसपास के इलाके से लोग लगातार पहुंच रहे हैं। यहां पर सुविधा मिलना एक बात है लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण यह हैं कि यहां सुरक्षा की व्यवस्था भी की जाए। नगर निगम के अधिकारियों को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

भागवत में हुआ भगवान कृष्ण का जन्म , नगर निगम कॉलोनी में चल रहा श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान सप्ताह

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -