Home KORBA पुष्प विहार के एक मकान से होम थिएटर की चोरी, 2 वर्ष...

पुष्प विहार के एक मकान से होम थिएटर की चोरी, 2 वर्ष पहले भी चोरों ने बनाया था निशाना

0
154

Acn18.com/मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पुष्प विहार एक मकान का निशाना बनाने के साथ चोरों ने दरवाजा उखाड़ दिया और भीतर रखे होम थिएटर की चोरी कर ली। जिस मकान में चोरी हुई है वह काफी समय से सुना पड़ा हुआ है। पड़ोसी के द्वारा मकान मालिक को इस बारे में अवगत कराया गया है।

दादर खुर्द जाने वाले मार्ग पर स्थित पुष्प विहार आवासी कॉलोनी में शरद मसीह का परिवार लगभग 4 माह पहले रायपुर में शिफ्ट हो गया है। कोरबा स्थित मकान तब से खाली पड़ा हुआ है और किसी प्रकार की निगरानी नहीं की जा रही है। इस बीच मौका पाकर चोरों ने इस मकान के सामने का दरवाजा उखाड़ दिया और भीतर प्रवेश कर होम थिएटर की चोरी कर ली। पड़ोस में रहने वाले मनोज जायसवाल को सुबह इसकी जानकारी हुई।

बताया गया कि 2 वर्ष पहले भी इस मकान में चोरी की घटना हुई थी। तब 50 हजार रुपए नगर आभूषण और अन्य सामानों को चोरों ने पार कर दिया था। चोरी की मौजूदा घटना के बारे में शरद मासी को जानकारी दे दी गई है। उनके यहां पहुंचने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई हो सकेगी।

error: Content is protected !!