Home KORBA फांसी लगाकर युवक ने कर ली खुदकुशी,कारणों का नहीं चल सका पता,साल...

फांसी लगाकर युवक ने कर ली खुदकुशी,कारणों का नहीं चल सका पता,साल भर पूर्व ही हुआ था विवाह

0
168

Acn18.com/कोरबा के पोड़ीबहार क्षेत्र में रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अज्ञात कारणों से उसके द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया है। मृतक का नाम साहिल मेखले था। बताया जा रहा है,कि साहिल अपने माता पिता से अलग रहा करता था। साल भर पूर्व ही उसका विवाह हुआ था और पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके गई हुई थी। सुबह पड़ोसियों के द्वारा दरवाजा खटखटाने पर जब उसने कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी,तब उन्हें शक हुआ,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तब उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। साहिल द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना परिजनों को दे दी गई है,जिनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!